बस्ती – उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में थाना सोनहा पुलिस द्वारा 3(1)यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सोनहा पुलिस द्वारा थाना सोनहा जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0 26/2024 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त 1- मुस्ताक अहमद उर्फ राजू पुत्र शब्बीर अहमद निवासी ग्राम चिरईबाधा थाना सोनहा जनपद बस्ती को दिनांक-06.03.2024 को समय करीब 04:10 बजे जोगिया बाजार तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया |
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सोनहा विनोद कुमार मिश्रा जनपद बस्ती , हे0का0 देवानंद यादव, हे0का0 संदीप कुमार थाना सोनहा जनपद बस्ती |