थाना नगर पुलिस टीम द्वारा 02 घण्टे के अन्दर महिला का बैग सकुशल बरामद कर महिला / परिजन को सुपुर्द किया गया

बस्ती – उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में थाना नगर पुलिस टीम द्वारा 02 घण्टे के अन्दर महिला का बैग सकुशल बरामद कर महिला/परिजन को सुपुर्द किया गया ।

मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 06.03.2024 को थाना नगर पुलिस द्वारा कस्बा नगर में ऑटो से उतरते समय महिला गायत्री की बैग ऑटो में छूट जाने की सूचना महिला द्वारा थाने पर दी गई। थाना स्थानीय द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित ऑटो नं0 यू0पी0 51 AT 6148 को तलाश कर सुरक्षित बैग महिला/साथ आये परिजन भाई मनमोहन पुत्र रामतीरथ कस्बा गायघाट बाजार थाना कलवारी बस्ती को सुपुर्द किया गया ।

बरामदगी करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार थाना नगर जनपद बस्ती ,आरक्षी धनवंत गुप्ता थाना नगर जनपद बस्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *