2 करोड 50 लाख की लागत से इंडोर स्टेडियम व 44 परियोजनाओ का सांसद हरीश द्विवेदी ने किया लोकार्पण

कुदरहा, बस्ती। नगर पंचायत गायघाट  के गांधीनगर वार्ड में 2 करोड 50 लाख की लागत से इनडोर स्टेडियम व  44 परियोजनाओं का लोकार्पण मंगलवार को मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने बैदिक मंत्रोचार द्वारा फीता काट कर किया। लोगों को संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि जनपद में जितना विकास पिछले 65 वर्षों में नहीं हुआ उससे ज्यादा विकास 10 वर्षों में हुआ है। राम जनकी मार्ग के निर्माण सहित दर्जनों परियोजनाओ व विकास कार्यो को गिनाया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अन्य सरकारे जाति व परिवारवाद के नाम पर विकास करती हैं। लेकिन भाजपा सरकार सर्व समाज की सरकार है बिना भेदभाव के सभी जातिवाद धर्म के लोगों को लाभ मिलता है। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि उन्हें परिवार के लिए नहीं देश के गरीब किसान, नौजवान और नारी शक्ति के लिए काम व विकास करना है।
      कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू, ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार छोटू, ईओ रिचा सिंह, सत्येंद्र सिंह भोलू, दुर्गेश अग्रहरि, मनीष त्रिपाठी, जनार्दन तिवारी, वीरेंद्र राजभर, ओमकार चौधरी, रशीद अहमद, वजीर अहमद, कमलेश यादव, राजू सोनी, लवकुश चौधरी, मनोज यादव, जगदीश सोनकर, महेश सोनकर, विजय शंकर मिश्रा, पंकज शुक्ला, सचिन कनौजिया, प्रेम नारायण आजाद, नेवास अली, राम जी अमन गुप्ता, फूलचंद चौधरी,कन्हैया यादव, दीपक शर्मा, बजरंगी शर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *