आज दिन में 2 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बस्ती 5 मार्च जनपद बस्ती में 33/11 के विद्युत उपकेंद्र गांधीनगर से पोषित 11 केवी आवास विकास फीडर दिनांक 05/03/2024 को समय प्रात: 12 बजे से 02 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी जिसमें जर्जर एवम पुराने कंडक्टर बदले जाएंगे।
उक्त कार्य के पूर्ण होने के उपरांत निरंतर विद्युत आपूर्ति की जाएगी। उक्त के अंतर्गत मोहल्ला आवास विकास, रामेश्वरपुरी, बैरियाहवा आदि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी तथा सुरक्षा की दृष्टिगत 11 के० वी० पोषक जलकल तथा 33 के० वी० लाइन न्यायालय की आपूर्ति बाधित रहेगी। अतः सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं से अपेक्षा है कि कार्य को पूर्ण करने में सहयोग करे ।
अतः उपभोक्ताओं से निवेदन है कि पानी इत्यादि की व्यवस्था कर ले l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *