अन्ना मवेशी से टकराई कार, दम्पति की मौत

चित्रकूट में वैवाहिक कार्यक्रम से दामाद के साथ निजी वाहन से घर आते समय दुर्घटना होने के चलते ससुर और सास की मौत हो गई। जबकि दामाद, नाति, नातिन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे प्रयागराज रेफर किया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
ये दर्दनाक हादसा मऊ थाना क्षेत्र के कटिया के समीप बरमबाबा के पास सोमवार को सवेरे हुआ। बताया गया कि मऊ के गायत्री नगर के सेवानिवृत्त मेजर यमुना प्रसाद (58) पुत्र स्व छेदीलाल पटवा, पत्नी मीना देवी (55), नाती मोहित (14), नातिन वैष्णव देवी (10) बीती 28 फरवरी को पुत्री मंजू देवी के देवर के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जोगिया शेखपुर फूलपुर प्रयागराज गए थे। सोमवार को सवेरे दामाद प्रदीप कुमार के साथ चार पहिया वाहन से वापस घर आ रहे थे। अचानक सामने अन्ना मवेशी के आने से वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन घायलों को सीएचसी मऊ लाए। जहां डाक्टरों ने दम्पति को मृत घोषित कर दिया। दामाद और नाती, नातिन गो गंभीर दशा के चलते प्रयागराज रेफर किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक यमुना प्रसाद सेवानिवृत्त मेजर थे। दो पुत्र, एक पुत्री है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *