बहराइच – आज दिनांक 03-03-2024 को गोरखपुर जोन की 11वी अंतर्जनपदीय आर्चरी महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता वर्ष 2024 का आयोजन जनपद बहराइच के पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में किया जा रहा है।* जिसमें गोरखपुर जोन के 11 जनपदों में से 09 जनपद (गोरखपुर, गोंडा, महाराजगंज, देवरिया, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, बहराइच व सिद्धार्थनगर) की टीमों ने भाग लिया। जिसका मुख्य *अतिथि पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।* साथ में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानंद कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक श्री भुवनेश्वर सिंह, सभी टीम मैनेजर व पुलिस लाइन के अधिकारी आदि मौजूद रहे साथ में निर्णायक मंडल में श्रीमती अनुपमा धानुक (उप क्रीड़ाधिकारी बहराइच) व अभिमन्यु सिंह, रंजीत कुमार और सूरज वर्मा स्कोरर उपस्थित रहे।