पौली। धनघटा थाना क्षेत्र के पौली चौराहे पर निर्माणधीन राम जानकी के किनारे पटरियों पर अतिक्रमण करने वालो के ऊपर रविवार को एनएचआई व पुलिस की टीम ने अतिक्रमण को हटवाया और पटरी खाली कराया।
राम जानकी मार्ग के चौड़ी करण का कार्य रामपुर से धनघटा के बीच जोरो से चल रहा है। अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है। लेकिन कुछ लोगो ने पौली चौराहे पर शिव मंदिर के पश्चिम पटरियों पर अतिक्रमण कर लिए थे। खाली करने के लिए एन एच (राष्ट्रीय राजमार्ग) के अधिकारियों ने नोटिस देकर सड़क की पटरी को अतिक्रमण मुक्त करने की चेतावनी दी थी। लेकिन खाली नही किए जिससे नाला निर्माण कार्य ठप हो गया था। इसके पश्चात राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी व पौली पुलिस चौकी की संयुक्त टीम बुलड़ोजर चला कर पटरी खाली कराया। टीम मे राष्ट्रीय राजमार्ग की एई आयुषी शर्मा, अमित कुमार तिवारी, अरबिंद पोडवाल, कानून गो रामचरन, लेखपाल कहकशा परवीन और पौली चौकी प्रभारी अमित कुमार चतुर्वेदी मौजूद रहे।