अनुरग लक्ष्य, 3 मार्च
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
कहते हैं कि इंसान का जुनून और जोश कभी बेकार नहीं जाता, अगर इस इंसान कुछ करने की ठान ले तो उसे उसकी मंज़िल ज़रूर मिलती है। इस बात का ताज़ा उदाहरण है ग्लोबल ग्रीन्स द्वारा एल्बम के छेत्र में उनकी उपलब्धियां ।
महाशिवरात्रि के पावन पुनीत पर्व पर ग्लोबल ग्रीन्स ग्रीन विज़न प्रोडक्शन की वर्ष 2024 की पहली प्रस्तुति सृष्टि का संचालन करने वाले देवाधिदेव महादेव भगवान शंकर को समर्पित एल्बम *गौरिश्वरम्* *Gaurishwaram* के रूप में की जा रही है । इससे पहले बीते साल 2023 में ग्रीन विज़न प्रोडक्शन ने जून से अक्टूबर तक कुल चार एल्बम रिलीज किए जिनमें “समय की शिला पर” “मर ना जाऊं” “हरे कृष्ण हरे रामा” और “जग जननी” ।
जबकि 2024 में ग्रीन विज़न प्रोडक्शन के *गौरिश्वरम्* से आगाज़ के साथ ही “तुमसे मिले” “क्या खोया क्या पाया तुमने” भी शीघ्र ही आने वाले एल्बम हैं ।
इस के निर्माता हैं कवि, साहित्यकार, संजय पुरुषार्थी और बतौर निर्देशक यशीश्रीसिंह ने इसे निर्देशित किया है। गायक नीरज सिंह ने कवित्री ऊष्मा सजल के गीतों को गाकर एल्बम को ऊंचाई पर्दान की ।