शिव बारात 8 मार्च को निकाली जाएगी- राघवेंद्र मिश्र

बस्ती, 01 मार्च। पूर्व के वर्षों की भांति महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 42 वां शिव बारात 8 मार्च को शाम दक्षिण दरवाजा चौराहा से निकाली जायेगी। बारात मंगल बाजार, पाण्डेय बाजार होते हुये अन्नपूर्णा राई पर आकर सम्पन्न होगी। पर्व की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में अन्नपूर्णा रसोई पर एक बैठक हुई जिसमे लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जानकारी देते हुये श्री मिश्र ने बताया कि अन्नपूर्णा रसोई एवं मातृशक्ति सेवा मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में यिव बारात पूर्व के वर्षों से भव्य होगी। इसमें 28 प्रकार की झांकियां शामिल की जा रही हैं जो श्रद्धालुओं के लिये प्रमुख आकर्षण का केन्द्र का बनंगी। इसमे रामलला का मंदिर, शिव ताण्डव, शिवभष्म आरती, ंककाल की सवारी, राधा कृष्ण, हनुमान, नारद की झांकी का प्रदर्शन प्रस्तावित है। शिव बारात का शहर के प्रमुख स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत होगा साथ ही विशाल भण्डारे भी आयोजित होगे। शिव विवाह अन्नपूर्णा रसोई पर वैदिक रीति रिवाजों से सम्पन्न होगा। जौनपुर जिले जेल के सपरिन्टेडेन्ट एसके पाण्डेय सम्मिलित होंगे। बैठक में प्रमुख रूप से विष्णु गुप्ता, हरिमोहन वर्मा, श्याम गुप्ता, मनोज तनेजा, श्रवण पाल, सपन सराफ, श्शमधारी गुप्ता, मंगल चौरसिया, राजू भाटिया आदि उपस्थित रहे।

राघवेन्द्र प्रसाद मिश्र
मो.न. 7905374595

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *