रमज़ान की आमद, मरहबा, रमज़ान का महीना बड़ी बरकतों का है

अनुराग लक्ष्य 1 मार्च
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
अल्लाह की रहमतों का नुजूल वाला मुकद्दस महीने की दस्तक मौसम ने दे दी है। आज मुंबई के वातावरण में बदली के साथ बूंदा बांदी देखने को मिली। मौसम खुशनुमा नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है की अल्लाह की रहमत वाले महीने की खुशबू बिखरने वाली है। क्योंकि आज से रमजान का चांद होने में मात्र 10 दिन बाकी रह गए हैं।
यह बरकतों और नेमतों का खास महीना बंदों के लिए वैसे भी बख्शीश का महीना है इसलिए लोग रमजान के महीने के एकतेमाम में अभी से लग गए हैं।
मस्जिदों की सफाई और मस्जिदों की साफ सफाई का काम भी तेज़ी से शुरू हो चुका है। जिससे नमाज़ ए तरावीह के एहतेमाम में कोई खामी न रह जाए।
इसी लिए तो कहना पड़ता है, कि
,,, रमज़ान का महीना बड़ी बरकतों का है
यह बरकतों के साथ बड़ी अज़मतों का है
ऐ मोमिनों उठो ज़रा तैयार हो जाओ
रमज़ान का महीना बड़ी नेमतों का है,,,
,,,,, सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,,,,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *