महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । महंत राहुल शरण महाराज स्थान मैथिलि कुंज बंसी वाले गोलाघाट महंथी कराने वाले संत श्री श्री 1008 राधिका दास जी महाराज श्री श्री 1008 राम प्रकाश शरण जी महाराज द्वारा बृहद भंडारे का आयोजन हुआ कंठी, चादर देकर के महंत श्री राहुल शरण महाराज की महंथी हुई । जिसमें अयोध्या के हजारों साधु संत और गृहस्थ मौजूद थे । उनको दान दक्षिणा देकर स्वागत सम्मान किया गया । इस अवसर पर अयोध्या के सभी साधु संत और महंत मौजूद थे जिनकी उपस्थिति में महंत राहुल शरण महाराज को यह जिम्मेदारी सौंप गई । उपस्थित संत हनुमानगढ़ी से नया घाट राजकुमार दास महाराज छोटी छावनी से कमलनयन दास जी महाराज रंग महल से पुजारी जी महाराज मौजूद रहे ।