बस्ती 29 फरवरी उत्तर प्रदेश केबस्ती जिले केथाना कलवाली पुलिस व स्वाट टीम बस्ती द्वारा हत्या से सम्बंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आज दिनांक 29.02.2024 को पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी आशोक कुमार मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह मय पुलिस फोर्स द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/24 धारा 147/148/149/302/307/452/323/504/326/325 IPC व 7 CLA ACT से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को दिनांक 28.02.2024 समय करीब 22.20 बजे ग्राम कनैला खास थाना कलवारी जनपद बस्ती से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।*गिरफ्तार अभियुक्त.रामदास पुत्र टिकोरी ग्राम गोसैसीपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती का निवासी हैं ।