रायबरेली के तिलक भवन कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेता आमीन पठान का जन्मदिन मनाया गया। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री, शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव व पार्टी पदाधिकारियों ने धूम-धाम से केक कटवाते हुए, अमीन पठान को जन्मदिन की शुभकामनाएं व मुबारकबाद दी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि के.एल.शर्मा ने भी फोन पर कांग्रेस नेता अमीन पठान को शुभकामनाएं दी।
रायबरेली जनपद के कांग्रेस पार्टी के नेता आमीन पठान पार्टी समर्पित नेता हैं। माना जाता है अमीन पठान गांधी परिवार के बेहद करीबी भी हैं। आमीन पठान की राजनीति की शुरुआत छात्र संगठन NSUI के अध्यक्ष पद से हुई थी। अमीन पठान छात्र संगठन के जिलाअध्यक्ष भी मनोनित हुए थे। इसके बाद प्रदेश महासचिव छात्र संगठन भी रहे हैं अमीन पठान।
कांग्रेस नेता अमीन पठान ने युवा कांग्रेस सदर विधानसभा अध्यक्ष पद का भी चुनाव लड़ा था, जिसमें आमीन पठान को भारी मतों से विजय प्राप्ति हुई। कांग्रेस नेता अमीन पठान ने युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के साथ भारतीय एकता सदभावना मिशन के जिलाध्यक्ष, सुल्तानपुर नगर पालिका चुनाव के प्रभारी रहते हुए, अब भारतीय एकता सदभावना मिशन के राष्ट्रीय महासचिव हैं। आमीन पठान का रायबरेली की जनता से एक करीबी रिश्ता भी है। कांग्रेस नेता अमीन पठान हमेशा जनता के सुख-दुख में खड़े रहने के साथ साथ, पार्टी के सभी कार्यक्रमों में भी तन-मन-जन के साथ, और कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं। आज कांग्रेस नेता आमीन पठान का जन्मदिन है। इस मौके पर सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अमीन पठान के लिए, जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित करवाया। इस कार्यक्रम में पंकज तिवारी, विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, राजकुमार दीक्षित, पंकज सोनकर, मृत्युंजय शुक्ला, धीरज श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, महेश्वर सिंह, आशीष दिवेदी, कमल सिंह चौहान, अतुल शर्मा, आशुतोष सिंह, अशरफ खान, अखिलेश मिश्रा, सुनील कुमार, भूपेंद्र सिंह, रमेश मिश्रा आदि साथी शामिल हुए। सभी ने जन्मदिन पर केक कटवाते हुए, कांग्रेस नेता अमीन पठान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ, भविष्य में उन्नति एवं सफलता प्राप्त होने के लिए भी दुआ की।