बहराइच महोत्सव में भोजपुरी व बालीवुड नाईट में उमड़ा जन सैलाब

शिल्पीराज व अल्ताफ राजा के गीतों पर खूब झूमी युवा शक्ति

रंग बिरंगी आतिशबाज़ी से हुआ बहराइच महोत्सव का समापन

बहराइच 28 फरवरी। जनपद की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पौराणिक महत्व को सहेजने तथा आमजन से साक्षात्कार कराये जाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 27 फरवरी 2024 तक आयोजित हुए 03 दिवसीय बहराइच महोत्सव के अन्तिम दिन की शाम बॉलीवुड व भोजपुरी नाईट के नाम रही। नगरवासियों के उमड़े जनसैलाब के बीच शिल्पीराज द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी गीतों तथा अल्ताफ राजा द्वारा प्रस्तुत किये गये बॉलीवुड सांग ने माहौल को रूमानी बना दिया। जबकि बहराइच महोत्सव के समापन पर रंग बिरंगी आतिशबाज़ी का भी लोगों ने भरपूर आनन्द उठाया।

इस अवसर पर सांसद बहराइच अक्षयबर लाल गोड़, सांसद कैसरगंज ब्रजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, महसी सुरेश्वर सिंह के प्रतिनिधि अखण्ड प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह के प्रतिनिधि करणवीर सिंह, प्रमुख तजवापुर के प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर., अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी दीपेन्द्र पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर व अन्य अधिकारी, उद्यमी, व्यापारी, गणमान्य एवं संभ्रान्तजन, मीडिया प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *