विपिन त्रिपाठी के नेतृत्व में सपा के गद्दार विधायकों का पुतला फूंका गया

बस्ती 27 फरवरी समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी के नेतृत्व में सपा के गद्दार विधायकों का फूंका पुतला।

आपको बताते चलें आज राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कुछ विधायकों के तरफ से क्रॉस वोटिंग की गई इसी से नाराज आज समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी की नेतृत्व में शास्त्री चौक पर क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों का पुतला फुका और मुर्दाबाद किनारे लगाए इसके बाबत जानकारी देते हुए विपिन त्रिपाठी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के इन विधायकों ने पार्टी के साथ गद्दारी की है और शीर्ष नेतृत्व जल्द ही इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है पुतला फूंकते समय लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष रहमान सिद्दीकी सपा नेता राम आशीष वर्मा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव प्रशांत यादव रविंद्र यादव सूरज आर्य विजयपाल यूनुस आलम शालू दिनेश तिवारी आकाश सोनकर अमित गौड़ आयुष पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *