महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । स्काउट \ गाइड की राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला स्काउट भवन बदायूं में 24- 02-24 को आयोजित की गयी | राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये प्रतिभागियों द्वारा स्काउट – गाइड विषय के नवाचारों व कार्यो का प्रस्तुतीकरण किया गया | दिनेश कुमार तिवारी सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय रामदत्तपुर अटरावाँ ,पूरा अयोध्या ने स्काउट के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्काउट बच्चों में राष्ट्रभक्ति , देशप्रेम , राष्ट्रीय एकता व अखंडता ,परोपकार की भावना ,चारित्रिक , मानसिक , समय बद्धता व अनुशासन , नेतृत्व भावना , नैतिकता आदि गुणों का विकास करके एक श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण करता है | उपस्थित सभी लोगों के द्वारा श्री तिवारी की सराहना की गयी | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदायूं स्वातिभारती , श्री महेश चन्द्र सक्सेना जी प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश , श्री मनोज कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसियेशन उत्तर प्रदेश .श्री अमित शर्मा जी प्रवक्ता डायट बदायूं के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया | दिनेश कुमार तिवारी ने कहा की स्काउट में किये गए नवाचार को शिक्षण में लागू किया जाये जिससे बच्चों को उसका लाभ मिल सके और उनका सर्वांगीण विकास हो | कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय हरीश शाक्य जी विधायक बिलसी बदायूँ रहे ।