गो तस्करी के संबंध में दो अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती 25 फरवरी उत्तर प्रदेश के थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम द्वारा गोतस्करी से सम्बन्धित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया गया हैथानाध्यक्ष वाल्टरगंज  रामफल चौरसिया मय पुलिस टीम द्वारा बहद ग्राम तेलियाडीह से दो गौ तस्कर व गोवध से सम्बन्धित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0सं0- 032/2024 धारा धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम कर दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण मोहम्मद कैफ उर्फ बब्बू पुत्र वसीर उम्र करीब 22 वर्षमोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद मोईद उम्र करीब 20 वर्ष निवासीगण मझौवामीर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती के निवासी हैं
थानाध्यक्ष  चौरसिया को जरिये मुखबिर सूचना मिली थी कि 03 व्यक्ति बढ़कुईया गौशाला की तरफ से दो (बछड़े) गोवंशीय पशु बांध कर पकड़ कर मारते पीटते गोकशी के नियत से तेलियाडिह के तरफ ले जा रहे है। जिस पर कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया पकड़े गये व्यक्ति क्रमशः  मोहमद कैफ उर्फ बब्बू पुत्र वसीर उम्र करीब 22 वर्ष तथा दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद मोईद उम्र करीव 20 वर्ष निवासीगण ग्रा0 मझौआमीर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती पूछताछ में भागे व्यक्ति का नाम गुलाम रसूल उर्फ बुढ्ढे ग्रा0 मझौआमीर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती है । हम तीनों लोग बढ़कुईया गौशाला से पकड़ कर गोकशी के लिये ले जा रहे थे बरामद दोनो गोवंशीय पशु (बछड़े) को कब्जे में लेकर ग्राम बढ़कुईया गौशाला मे पहुचा कर गौशाला संरक्षक के सुपुर्दगी कर दिया गया। बरामदगी के आधार पर थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0सं0- 032/2024 धारा धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *