बस्ती – जनपद के थाना लालगंज अन्तर्गत हाथियाव चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र से चोरों ने सेंध लगाकर उसमें रखा लेपटॉप एवं नगदी चुरा ले गये। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष लालगंज एवं फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई । इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष लालगंज ने बताया कि चोरी की शिनाख्त जल्द कर ली जायेगी।