सांसद विनोद सोनकर ने इण्टर सिटी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

आपका स्नेह आशीर्वाद ही कार्य करने की प्रेरणा देता है – सांसद विनोद सोनकर

ट्रेन रुकते ही खुशी से झूम उठे क्षेत्रवासी

संवाददाता अनुराग उपाध्याय।

कुण्डा प्रतापगढ़। काफी अर्से से क्षेत्र के लोगों की मांग को गुरुवार को कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने पूरी की। बता दे कि ऐतिहासिक, धार्मिक नगरी मानिकपुर में गंगा स्नान,माँ ज्वाला व माँ शीतला का दर्शन करने जनपद ही नही प्रदेश के अन्य जनपदों से लोग आते है। उत्तर प्रदेश की दूसरी नगर पंचायत मानिकपुर है। देश आजाद होने के पूर्व ही 14 अगस्त 1871 में मानिकपुर नगर पंचायत बनी। गुरुवार को कौशाम्बी सांसद, संसदीय आचार समिति लोकसभा के सभापति, दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के प्रभारी विनोद सोनकर ने गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 14209-14210 प्रयागराज संगम लखनऊ इण्टर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित कराया। ट्रेन 04:48 पर आई। नौ मिनट लेट आई। एक मिनट का स्टापेज स्टेशन पर है। सांसद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। स्वागत के बाद उमड़े जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि आपका स्नेह एवं आशीर्वाद कार्य करने की प्रेरणा देता है। आपके आशीर्वाद से गंगा गोमती ट्रेन का ठहराव भी पूर्व में हो गया था। आपकी मांग पर मैंने लालगोपालगंज एवं गढ़ी मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर इण्टर सिटी ट्रेन के ठहराव की मांग रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से किया। आज आपकी मांग पूरी हुई। नगर पंचायत मानिकपुर का सीमा विस्तार बहुत पहले होना चाहिए था। प्रदेश की दूसरी नगर पंचायत होने के बावजूद इस ओर पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नही दिया। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने नगर पंचायत का सीमा विस्तार किया। आपने आशीर्वाद देकर नगर पंचायत में कमल खिलाया। इसके लिये आपको पुनः धन्यवाद। मां गंगा के घाट पर नवामी गंगा योजना से घाटो का बनाया गया। कार्यक्रम में ADRM शिवेन्द्र शुक्ल, इंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन,सांसद मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, पूर्व प्रत्याशी योगेन्द्र नाथ मिश्र मौला, अध्यक्ष नगर पंचायत मानिकपुर चन्द्र लता जायसवाल, प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिम्पू,पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर,मण्डल अध्यक्ष अनिल पटेल, महेश सिंह फौजी, अतुल शुक्ल, राकेश मोदनवाल,दिनेश मणि द्विवेदी, सुशील पाण्डेय, सन्तोष तिवारी,सर्वज्ञ पाण्डेय, धर्मेन्द्र मिश्र, शिव मूरत द्विवेदी, रमेश मौर्य, प्रेम नाथ दीक्षित, शैलेश शर्मा, संजय सोनकर, विजय पाल सरोज, सौरभ काशी,बबलू सोनकर, मुन्ना सोनकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *