बस्ती – उत्तर प्रदेश में जिला बस्ती के थाना सोनहा पुलिस द्वारा गंभीर चोट पहुंचाते हुए जान मारने की कोशिश करने जैसे अपराध से सम्बन्धित दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 19.02.2024 को थाना सोनहा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 30/2024 धारा 323, 324, 307, 504, 506 भा0द0वि0 में नामजद अभियुक्त 1. राधेश्याम पुत्र बाबूराम 2. नेबूलाल पुत्र बाबूराम साकिनान मैलानी उर्फ बेलवा थाना सोनहा जनपद बस्ती को मुखबीर खास की सूचना के आधार पर भानपुर कस्बा नगर पंचायत बस्ती से उनको उनके गिरफ्तारी का कारण व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन बताते हुए समय करीब 14.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय सदर बस्ती रवाना किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाले अधि0 / कर्म0गण के विवरण में प्र0 नि0 विनोद कुमार मिश्रा थाना सोनहा जनपद बस्ती , उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार यादव थाना सोनहा जनपद बस्ती , का0 राकेश सिंह थाना सोनहा जनपद बस्ती।