बस्ती19 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले सात लोगों को कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत निरुद्ध किया है। कोतवाल चंदन कुमार ने बताया कि मुंडेरवा थानाक्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अहमद खान, पैकोलिया थानांतर्गत ऐनपुर निवासी अल्ताफ, कोतवाली क्षेत्र के रफीकनगर बेलवाडाड़ी निवासी सेराज आलम, पीसीओ चौराहा बेल्वाडाड़ी निवासी शाहरुख, संतकबीरनगर के बखिरा थानांतर्गत लेडुआ महुआ गांव निवासी नईम व मोहम्मद आजम, महाराष्ट्र के सतारा जिले के खताऊ थानाक्षेत्र के ढोकलवाडी निवासी रमेश पुत्र हिन्दुराव संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके भय से जनता का कोई व्यक्ति के इनके खिलाफ गवाही देने को तैयार नहीं होता है। इस गिरोह द्वारा किये गए अपराध से समाज मे काफी भय व आतंक व्याप्त रहने के कारण इनके उपर गैंगस्टर में कार्रवाई हुई है। पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही हैं।