अच्छा समय चल रहा है तो समझिए भगवान की कृपा है-स्वामी प्रणव पुरी जी

मुंडेरवा। 18 फरवरी स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम दीक्षापार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन उज्जैन महाकाल लोक से पधारे महामृत्युंजय पीठाधीश्वर स्वामी प्रणव पुरी जी महाराज ने बताया की अच्छा समय चल रहा है तो समझिए भगवान की कृपा है उस पर अभिमान मत करिए क्योंकि गाण्डीव धारी अर्जुन के साथ जब प्रभु थे तो महाभारत के युद्ध में बड़े-बड़े शूरवीरों को उन्होंने परास्त कर दिया वहीं अर्जुन कोल भिलों से पराजित हो गए।
कथा के अगले क्रम में स्वामी प्रणव पुरी जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को सदैव अपनी सोच को सार्थक करना चाहिए और समय निकालकर भगवान का भजन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुक्ति का एकमात्र माध्यम ईश्वर की आराधना है। उन्होंने दूसरे दिवस विदुर जी का भावपूर्ण प्रसंग भी सुनाया और बताया कि भगवान को किसी के ज्ञान, वैभव, धन आदि से प्रभावित नहीं किया जा सकता है। वह तो भक्ति के प्रेम के बश में होते हैं इसलिए दुर्योधन के पकवान को त्याग कर विदुर जी की कुटिया में प्रसाद पाया था। मुख्य यजमान के रूप में रूप में कैप्टन रमाकांत शुक्ल, श्रीमती चंद्रावती देवी, तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रवचन के समय उमाकांत शुक्ल, शशिकांत शुक्ल, अमित शुक्ल, लक्ष्मीकांत शुक्ल, त्रिपुरारी पांडे,विनोद राय मेवालाल शुक्ल, सहित तमाम महिला व पुरुष उपस्थित रहे। कथा के मुख्य आयोजक उमाकांत शुक्ल ने समस्त क्षेत्र वासियों से कथा श्रवण करने की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *