भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला

बस्ती । शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी. मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख ब्र्रहमदेव देव यादव ‘देवा’ के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों ने शास्त्री चौक पर  समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पूतला फूंका।
अखिलेश यादव का पूतला फूंकने के बाद ब्र्रहमदेव देव यादव ‘देवा’ ने कहा कि यादव समाज का हित भारतीय जनता पार्टी में सुरक्षित है। अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को कठपुतली मुख्यमंत्री बताकर जो अभद्र टिप्पणी किया है उससे यादव समाज के साथ ही भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं में स्वाभाविक रोष है। कहा कि अखिलेश यादव जैसे विदेश में शिक्षित व्यक्ति को राजनीति में भाषा की मर्यादा बनाये रखनी चाहिये। कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के लक्ष्य के साथ आगे बढ रही है। डा. मोहन यादव जैसे समर्पित कार्यकर्ता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके लिये अखिलेश यादव पूरे देश से माफी मांगे वरना यादव समाज उन्हें क्षमा नहीं करेगा और आने वाले लोकसभा के चुनाव में यादव समाज के लोग एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे।
समाजवादी पार्टी प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पूतला फूंकने वालोें में मुख्य रूप से एम.एल.सी. प्रतिनिधि संदीप यादव, आशुतोष यादव, प्रभात कुमार गौतम, सर्वेश यादव, तीजराम यादव, गौरीशंकर, सचिन के साथ ही बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी. मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और यादव समाज के लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *