* कुदरहा मंडल के चर्चित प्रधान प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव, रमेश चौधरी, इंद्रकुमार चौधरी, ओमकार चौधरी, सचिदानंद यादव, मेहदी हसन ने सपा छोड भाजपा का थामा दामन
कुदरहा, बस्ती: कुदरहा कस्बे मे स्थापित शिक्षा शक्ति मैरेज हाल में महादेवा विधानसभा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे 129 लोगो ने भाजपा का दामन थामा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी, राजेंद्र गौड़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मलयार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सर्व समाज की सरकार है। बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिलता है। पूर्व की अन्य सरकारे योजनाओ का लाभ जाति के आधार पर लोगों को लाभ देती थी।
ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहां कि भाजपा मे ही कार्यकर्ताओ को सम्मान मिलता है। सदस्यता लेने वाले सभी का अभिनंदन किए।
कार्यक्रम मे नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र गौंड, विनोद शुक्ला, बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू, रघुनाथ सिंह, दुर्गेश अग्रहरी, विवेकानंद शुक्ला, मनोज पासवान, रसीद अहमद ने भी लोगों को संबोधित किया