फार्मेसी कॉलेज के अध्यापकों ने मीडिया को 19 रनों से हराया

नौतनवा / महाराजगंज ( अनुराग लक्ष्य ) नौतनवा इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक रोमांचक क्रिकेट मैच मीडिया व राजीव गांधी फार्मेसी के अध्यापकों के बीच खेला गया। राजीव गांधी फार्मेसी कॉलेज ने टॉस जीत कर मीडिया के लिए 128 रनों का स्कोर रखा। मीडिया के दिग्गज खिलाड़ी काफी मस्सकत के बाद 109 रन पर ही सिमट गए। फार्मेसी कॉलेज ने शोभाराम साहू के नेतृत्व में 19 रन से विजय घोषित किए गए। मैन ऑफ द मैच अरविंद व बेस्ट बैटमैन अनूप जायसवाल अच्छी गेंदबाजी अमित त्रिपाठी मिडिया ने किया। एसडीम दिनेश कुमार मिश्रा एवं सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी ने प्रचार शोभाराम साहू को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया । मुख्य रूप से तहसीलदार राजेश यादव विकास दुबे अर्श जायसवाल उमर खान थाना प्रभारी मनोज कुमार राय धनंजय पांडे कोच करीम खान आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *