अज्ञात वाहन से पिता और पुत्र टकराये,पिता की मौत

बस्ती 15 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरी गांव के निवासी 55 वर्षीय वली मोहम्मद अपने बेटे को मदरसे की बोर्ड परीक्षा दिलाने के लिए जा रहे थे कि वेलवाडाड़ गांव के पास पहुंचते ही सड़क पर घना कोहरा होने के कारण वह किसी अज्ञात वाहन से टकरा गए जिससे पिता और पुत्र दोनों घायल हो गए पिता का इलाज़ के दौरान सीएससी पर ही मौत हो गई जबकि घायल बेटे को उपचार के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है घायल बेटे मोहम्मद जैद की स्थिति गंभीर बनी हुई है इस घटना से गांव के लोग काफी दुखी हैं। और घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *