बिग बजट की फिल्म अंडरवर्ड में दिखाई देंगी अभिनेत्री बबिता चौधरी

अनुराग लक्ष्य, 15 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुंबई संवाददाता ।
देश की राजधानी दिल्ली की छोड़कर अपने सपनों को साकार करने के लिए मुंबई के रुपहले परदे पर अपने आप को पूर्णतया समर्पित कर चुकी अभिनेत्री बबिता चौधरी आज अपनी मंज़िल की तरफ धीरे धीरे आगे बढ़ रही हैं।
अपना फिल्मी सफर जारी रखते हुए अपने अभिनय छमता को भी दर्शकों तक पहुंचा रही हैं। और बहुत ही कम समय में अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवा रही हैं। वैसे तो बबिता चौधरी ने वेव सिरीज ,हवाला, के साथ , बंजर में हरियाली, भी कर रही हैं।
क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल में भी अपनी प्रतिभा को दर्शाया, लेकिन इस वक्त उनके पास निर्माता निर्देशक मनोज बख्शी की फिल्म ,अंडरवर्ड , को पाकर काफी उत्साहित हैं। जिसमें उनका दमदार रोल दर्शकों के देखने को मिलेगा।
इसी के साथ सावधान इंडिया, आपबीती और बाल शिवाय में भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही हैं। इससे साबित होता है कि आने वाला समय निश्चित ही बबिता चौधरी को एक नई पहचान दिलाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *