छुट्टा जानवरों से किसान परेशान

 

 

बस्ती 15 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के विक्रमजोत ब्लॉक अंतर्गत जितियापुर गांव मे आवारा पशु किसानों के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं. खड़ी फसलों को देखते ही देखते चट कर जाते हैं. आलम यह है की रात रात भर किसानों को खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है, इस समय गेंहू और सरसों की फसल किसानों ने खेतों में लगाई है. किसानों द्वारा लगाई गई गेंहू की फसल तैयार हो चूके है. वही सरसों की फ़सल भी फूल दे चुके हैं. लेकिन आवारा पशु बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. सर्दी कोहरे के मौसम में किसान अपने खेतों में अलाव जला कर रात में फसलों की रखवाली को मजबूर हैं.

किसान नंदकिशोर तिवारी का कहना है की गेहूं की फसल को दर्जनों की संख्या में छुट्टा पशु खेतों में घुस कर फसलों को भारी नुकसान कर रहे हैं, किसानों का दर्द है की छुट्टा पशुओं की वजह से फसल बर्बाद हो रही है. जहां एक बीघा में 5 से 6 क्विंटल गेंहू होता था. उस खेत में 2 से 2.5 क्विंटलबीघा गेहूं की पैदावार होना मुश्किल है. किसानों की फसलों की लागत भी निकलनी मुश्किल हो जाएगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *