बस्ती – उत्तर प्रदेश में जिला बस्ती के थाना कलवारी पुलिस टीम द्वारा चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 14.02.2024 को थानाध्यक्ष कलवारी श्री भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विवेकानंद तिवारी द्वारा मु0अ0सं0 31/2024 धारा 379/411 IPC व मु०अ०स० 32/24 धारा -457/411 IPC में प्रकाश में आये अभियुक्त लालू चौहान पुत्र त्रिवेणी निवासी बैड़ारी मुस्तहकम थाना कलवारी जिला बस्ती को समय 14:25 बजे पिपरा मोड़ से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
बरामदगी का विवरण में एक अदद टुल्लू पम्प , रूपया 7300 नकद
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम के विवरण में उ0नि0 विवेकानंद तिवारी थाना कलवारी जनपद बस्ती , का0 प्रणव पाण्डेय, का0 अलख नाथ पाण्डेय थाना कलवारी जनपद बस्ती ।