164 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
बहराइच 14 फरवरी। राजकीय आईटीआई, उ.प्र. कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच के संयुक्त तत्वावधान मे पं. दीन दयाल उपाध्याय कौशल्य ग्रामीण योजनान्तर्गत विकास खण्ड सभागार मिहींपुरवा में आयोजित रोज़गार मेले कुल 12 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में आये हुए 223 प्रतिभागियों का साक्षात्कार करते हुए 164 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर में कायदेशक संजय अरोरा, मेला प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, रवि शंकर पाठक, भानु प्रताप, पलटू राम, देवेंद्र बाजपेई, नदीम अहमद, अबू बकर, जिया रिजवी व निरंजन लाल इत्यादि कर्मचारी मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः