बहराइच – आज दिनाँक 14.02.2024 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के प्रेक्षागृह में दिनांक 17.02.2024 /18.02.2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा 2023 के दृष्टिगत ब्रीफिंग गोष्ठी का आयोजन किया गया । महोदय द्वारा बताया गया कि जनपद बहराइच के अन्तर्गत 14 केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा समय क्रमशः प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक व अपरान्ह 03:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक कराया जाना प्रस्तावित है, जिसमें कुल 7140 परीक्षार्थी शामिल होगें । उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न करानें / शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु समस्त अधि0/कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी की गई व शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया।
👉महोदय द्वारा यातायात प्रभारी को निर्देशित किया गया कि जनपद में आये हुए अभ्यर्थीयो को परीक्षा केंद्र में पहुंचने में कोई दिक्कत ना हो इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चले जिससे सभी परीक्षार्थी समय से अपने परीक्षा केंद्रों में सकुशल पहुंच सके ।
👉परीक्षा के दौरान डायल 112 के वाहनों को परीक्षा केन्द्रों के आसपास भ्रमणशील रहते हुए सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
👉महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को परीक्षा के दौरान अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों के आस-पास भ्रमणशील रहने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
👉महोदय द्वारा ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी कर्मचारीगण को बताया गया कि परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों से मिलकर परीक्षार्थियों के समान रखने की व्यवस्था व शौचालयों में पानी की उपलब्धता आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा महसूस ना हो।
👉परीक्षा केंद्रों पर लगे समस्त अधिकारी कर्मचारीगण परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ मिलकर परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग कर ही परीक्षा केदो में प्रवेश देंगे।
👉गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री रामानन्द कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी, समस्त क्षेत्राधिकारी प्रतिसार निरीक्षक लाइन सहित अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।