चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिये जाने पर प्रसन्नता की लहर

बस्ती 9 फरवरी पूर्व प्रधानमंत्री  चौधरी चरण सिंह को भी भारत रत्न दिये जाने की घोषणा से प्रसन्नता की लहर है। शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल के संयोजन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियों को साझा किया।
रालोद नेता अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि पार्टी द्वारा लम्बे समय से पूर्व प्रधानमंत्री  चौधरी चरण सिंह को भी भारत रत्न दिये जाने की मांग किया जा रहा था। केन्द्र की सरकार ने इसे समझा और देश के बड़े किसान नेता को मरणोपरान्त भारत रत्न देकर नेक कार्य किया है। कहा कि यह देश कृषि प्रधान है और किसानों और उनके लिये संघर्ष करने वालोें को सम्मान मिलना ही चाहिये। देर से ही सही सरकार ने उचित निर्णय लेकर रालोद कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया है।
पूर्व प्रधानमंत्री  चौधरी चरण सिंह को भी भारत रत्न दिये जाने प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से  ओम प्रकाश चौधरी, रामजी  चौधरी, सियाराम वर्मा, इन्द्र बहादुर यादव, परमात्मा चौधरी एडवोकेट, विवेक श्रीवास्तव, लल्लन चौधरी, प्रदीप चौधरी,  दूधनाथ पटेल, के साथ ही रालोद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *