महेन्द्र कुमार उपाध्याय/ अनुराग लक्ष्य संवाददाता
अयोध्या 9 फरवरी तुलसी उद्यान के मंच पर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार,संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति एवं संस्कृति संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित रामोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम की विभिन्न प्रस्तुतियों मे उड़ीसा की नाट्य कला रघुनाथ दल से शुरूआत हुई संत श्री निवास की लोक गायन से राममय हो गया दीपिका मिश्रा की लोक गायन निक लागै सिया के सजनवा अंगनवा बीचै अंगनवा बीचै हो भवनवा बीचै श्रोताओ ने बहुत पसंद किया सोनभद्र की शैला नृत्य खूब पसंद किया गया गुजरात की गरबा नृत्य वही उत्तराखंड के जितेंद्र जीतू के पाण्डव नृत्य, लोक नृत्य दर्शको ने बहुत सराहा l