आप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ

बस्ती 9 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में एक दलित के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी है। मामला तीन महीने पहले का बताया जाता है। पीड़ित की तहरीर पर तिसाह गांव निवासी रामप्रमान और रामधीरज के खिलाफ केस किया गया है। एसओ भानुप्रताप सिंह ने बताया अदालत के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच सीओ कलवारी की ओर से की जा रही है अपराधी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *