बस्ती 9 फरवरी ब्रम्हदत्त द्विवेदी प्रभा द्विवेदी कालेज आफ होम्योपैथिक फार्मेसी छावनी में एडमिशन के नाम छात्रों की ओर से ठगी करने का मामला सामने आया है। छावनी थाना पुलिस ने फार्मेसी के प्रिंसपल अवधेश उपाध्याय ने तेरह छात्रों के उपर ठगी करने का केस दर्ज कराया है। मामले की तहकीकात कर रहे उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रिंसपल ने तहरीर दी है कि शून्य बैलेंस पर 13 छात्रों ने यह कर कालेज के होमोपैथिक फार्मासिस्ट पाठ्यक्रम में प्रवेश ले लिया कि जब उन्हें छात्रवृत्ति की रकम मिलेगी तब वे लोग अपनी फीस जमा कर देंगे। फार्मेसी के इन सभी छात्रों एडमिशन लिया उनके खाते में छात्रवृत्ति का पैसा भी आ गया लेकिन कालेज की फीस छात्रों ने नहीं दी। फीस मांगने पर टाल-मटोल करने लगे। इस पर कालेज की ओर से फार्मेसी छात्र सिकटिहवा, दुबौलिया निवासी अशोक कुमार, कठार जंगल, कप्तानगंज निवासी अनिल यादव,जुड़ईपुर, हर्रैया निवासी विनोद वर्मा, मरवटिया दुबौलिया निवासी अंगद चौधरी,भूपालपुर, कप्तानगंज निवासी पंकज कुमार, हरनापुरी, गौर निवासी सुधेश कुमार, इटवाराजा, पैकोलिया निवासी रामगोपाल वर्मा, पड़रिया, हर्रैया निवासनी रूबी, बाघाकाडर, वाल्टरगंज निवासी अमित यादव, पिपरा कपूरी गोभिया हर्रैया निवासी प्रेमचन्द, कोठवाभरतपुर,कोतवाली निवासी आदित्य यादव, रुधौली कस्बा निवासनी अनुपमा चौरसिया और अरखापुर दुबौलिया निवासी कुमारी अनीता देवी पर केस दर्ज कराया गया है।