बस्ती 9 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गांव के मस्जिद के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत इलेक्ट्रॉनिक सजावटी झालर लेकर चोर फरार हो गए। घटना की जानकारी भोर में हुई। फजर की नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे नमाजियों ने चोरी की सूचना कलवारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज गायघाट आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य इकट्ठा किया। बुधवार और बृहस्पतिवार की बीती रात में छरदही गांव के उत्तर स्थित मस्जिद के सहन की बाउंड्री वॉल कूद कर चोर अंदर घुस गए। दरवाजे का ताला तोड़कर मस्जिद के अंदर रखा दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी समेत सजावट की इलेक्ट्रॉनिक झालर लेकर फरार हो गये मस्जिद में रखें किताबो को इधर-उधर बिखेर दिया। मौके पहुंचे चौकी इंचार्ज गायघाट जितेंद्र मिश्रा ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया गया है। पुलिस गंभीरता के साथ इसकी जांच कर रही है।