🌼🌼 ओ३म् 🌼🌼
🟣 प्रचार प्रोटोकॉल सम्पन्न 🟣
## महर्षि जन्म जयंती
आर्य उपप्रतिनिधि सभा बस्ती के तत्वावधान में आर्य समाज मंदिर लालगंज महर्षि दयानंद सरस्वती जी की २००वीं जन्म जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रहा है।
इस कार्यक्रम की तैयारियां दिनांक ४ फरवरी से लगातार चल रही है। पूर्वाभ्यास के तौर पर जनपद में भ्रमण,जन -संपर्क का आज अंतिम दिन रहा।
🌴 वेद-प्रचार क्षेत्र 🌴
ग्राम वर्तनियां 🌸 ग्राम फरेंदा सेंगर 🌸 सरस्वती विद्या मंदिर बिहरा बाजार महाराज गंज 🌸 सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम ऐंठी 🌸 ग्राम कौड़ीकोल🌸ग्राम खिरिहवा 🌸 ग्राम बिहरा🌸 ग्राम धोबहट 🌸 ग्राम गंगापुर 🌸 ग्राम निरंजन पुर 🌸 ग्राम रखौना होते हुए कार्यक्रम स्थल 🌸मनोरमा व क्वानो नदी के तट पर आर्य समाज मंदिर लालगंज में सम्पन्न हुई।
🥝 कार्यक्रमों के संयोजक 🥝
सर्व श्री कौशल किशोर सिंह, आचार्य अग्निहोत्री जी,श्री शिवप्रसाद तिवारी जी, श्री शिवपूजन जी,श्री हनुमान जी,श्री शैलेश जी,श्री अवधेश जी प्रधान,श्री विनोद जी,श्री भगवान दास जी,श्री राम प्रकाश जी । इन भद्र पुरुषों ने अपने अपने क्षेत्र की प्रजा को 🍁 संवाद-संगोष्ठी 🍁 हेतु आमंत्रित किया एवं महर्षि दयानंद सरस्वती जन्म जयंती १०,११,१२ फरवरी के कार्यक्रम में दल-बल के साथ आने की प्रतिबद्धता को दुहराया।
🦚 आमंत्रण एवं संस्कार 🦚
ग्राम देवता प्रचार अभियान में प्रत्येक गांव में यज्ञ, सत्संग के साथ -साथ 🖍️ नामकरण 🌻 मुंडन🌻 जन्मदिवस 🖍️ संस्कार भी सम्पन्न हुए।
🕉️ विद्यार्थी व गुरुमंत्र 🕉️
सरस्वती ज्ञान मंदिर विहरा के छात्र/छात्राओं ने गायत्री मंत्र का पाठ एवं उसका अर्थ सहित वाचन किया।
🚗🚗 प्रचार संसाधन 🚗🚗
इस ग्राम देवता प्रचार अभियान में जिला उपप्रतिनिधि सभा के प्रधान आदरणीय ओमप्रकाश आर्य जी 🚕चतुष्पदीय चक्रवाहिनी 🚕 को सारथी सहित वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु निशुल्क समर्पित किया।
🌹 ग्राम देवता प्रचार समिति
इस टीम में आर्य समाज मंदिर लालगंज के प्रधान गिरजा शंकर दूबे,कोटेदार ब्लाक संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश उपाध्याय , बुद्धि सागर दूबे, ब्रह्मानन्द पाण्डेय प्रमुख रहे।
🌲🌲 निष्काम सेवा🌲🌲
आर्य उपप्रतिनिधि सभा मंडल बस्ती के उपप्रधान एवं भजनोपदेशक श्री सत्येन्द्र जी ने विगत दो दिनों में ईश्वर भक्ति,देश भक्ति के सुमधुर भजनों को सुनाकर हमें गौरवान्वित किया।
आचार्य सुरेश जोशी
🪷 प्रसारण केंद्र कक्ष🪷
आर्य समाज मंदिर लालगंज बस्ती