अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बस्ती 7 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नगर थाना अंतर्गत पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपित व्यक्ति को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरु कर दी है। नगर पुलिस ने कहा कि टिप्पणी आहत भाजपा नेता करहली खुर्द थाना नगर निवासी दिलीप शर्मा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में आवेदक ने कहा है कि पवन कुमार वर्मा निवासी नूरचक थाना नगर ने सोशल मीडिया एकाऊंट एक्स पर लिखा है कि जिस देश में लिंग कि पूजा खुलेआम श्रद्धा से की जाती है वहां सेक्स एजुकेशन पर बात करने में कोई हिचकिचाहट नही होनी चाहिए। इसको वायरल करने से से हिन्दू समाज के लोगो की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। वह स्वयं भी बहुत ही आहत हुए हैं। नगर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *