उन्नीस लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

बस्ती 1 फरवरी। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मारपीट के अलग-अलग पांच  घटित मामलों में पुलिस ने 19 लोगों पर केस दर्ज कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के करियापार राउत गांव निवासनी अमीरूननिशा को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही याकूब व तहसील ने मिल कर पिटाई कर दी। दुबौलिया क्षेत्र के ललहवा तिराहे पर कनघुसरा ऊंजी मुस्तहकम गांव निवासी गौरव तिवारी को साहेबराम,सुनील उर्फ छोटू निवासी केवाड़ी मुस्तहकम और ललहवा गांव निवासी योगेन्दर ने मिल कर पिटाई कर दी। रुधौली थाना क्षेत्र के शान्तिनगर कस्बा में भूमि विवाद को लेकर नीलम की कस्बे के ही लवकुश, धर्मेन्द्र, संजय, माला, सरिता, उर्मिला ने जान से मारने की धमकी देकर पिटाई कर दी। लालगंज क्षेत्र के नाऊडाड़ गांव में किशोरी को भगा ले जाने की बात को लेकर मेराज, मकसूद, जरिना खातून, महमुद व बब्लू ने पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस गंभीरता के साथ जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *