पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा जिला सत्र न्यायालय बहराइच का किया गया औचक निरीक्षण तथा सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

बस्ती – आज दिनांक 31.01.2024 को पुलिस अधीक्षक बहराइच श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा जिला सत्र न्यायालय बहराइच का औचक निरीक्षण किया गया, दौरान निरीक्षण महोदय द्वारा न्यायालय परिसर मे लगे सी0सी0टी0वी0 मानिटिरिंग रुम, न्यायालय के चारों मुख्य द्वारों, बैग स्कैनर, मेटल डिटेक्टर गेट चेकिंग व सेशन हवालात की जांच की गयी तथा मानिटिरिंग रुम मे उपस्थित समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, न्यायालय के मुख्य द्वारो लगे सुरक्षा कर्मियों को चुस्त दुरुस्त ड्यूटी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये व बैग स्कैनर /हैड मेटेल डिटेक्टर गेट पर लगे ड्यूटीरत कर्मियों को परिसर मे आने जाने वाले जनमानस की सघन चेकिंग व जांच हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

 

👉महोदय द्वारा ड्यूटी पर मौजूद महिला आरक्षीगण को महिलाओं की बापर्दा चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिससे परिसर मे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो सके ।

 

👉सी0सी0टी0वी0 मानिटिरिंग रुप पर लगे समस्त कर्मचारीगण को परिसर मे प्रवेश करने वाले आसामाजिक गतिविधियों वाले व्यक्तियों की विशेष निगरानी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिससे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मे कोई व्यवधान उत्पन्न न हो सके ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *