कुष्ठ आश्रम में कम्बल बांटकर रोटरी क्लब ने लिया आशीर्वाद

 

बस्ती, 31 जनवरी। महात्मा गांधी के शहादत दिवस को रोटरी क्लब ने “कुष्ठ निवारण दिवस“ के रुप में मनाया। कुष्ठ आश्रम हथियागढ़ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कुष्ठ मरीजों को कंबल एवं भोजन तथा दवा वितरण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ एके गुप्ता ने कहा कुष्ठ रोगियों की सेवा की बात आती है तो गांधीजी का नाम सबसे पहले आता है। उन्होने कुष्ठ रोगियों की सेवा को अपनी दिनचर्या में शामिल किया था। यह उनके विराट व सहृदय व्यक्तित्व को उजागर करता है। कार्यक्रम में एडिशनल सी.एम.ओ. तथा रोटरी क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, इनरवेल क्लब की अध्यक्ष पारुल तेवरीवाल, प्रमोद गाड़िया, मयंक श्रीवास्तव, सतीश सतीश सिंघल, अरुण अग्रवाल, कुष्ठ आश्रम प्रभारी रामदास यादव, कौशल कुमार त्रिपाठी, अनिल यादव, सर्वेश मिश्रा, सोनू टेवरीवाल एव सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *