बस्ती – उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में थाना लालगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद किया गया । मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष लालगंज श्री जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मु0अ0सं0 10/ 2024 धारा 363/366/504/506 आईपीसी से संबंधित पीड़िता को खोरिया मोड़ कस्बा देईसाड़ से बरामद करते हुए अभियुक्त राजनाथ पुत्र लालबहादुर उम्र करीब 19 वर्ष निवासी गड़ौना थाना लालगंज जनपद बस्ती को आज दिनांक 30.01.2024 को समय करीब 11.00 गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जनपद बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लालगंज श्री जितेन्द्र सिंह जनपद बस्ती , उ0नि0 देवीशरण यादव थाना लालगंज जनपद बस्ती , हेड कांस्टेबल अमरनाथ थाना लालगंज जनपद बस्ती , महिला कांस्टेबल ममता चौहान थाना लालगंज जनपद बस्ती ।