गवाही देने वालों को जान से मारने की धमकी

कुदरहा, बस्ती 29जनवरी: लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हरा गांव में संत कुटीर आश्रम के मुख्य गेट पर बाबा दयानंद के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में गवाही देने वालो के खिलाफ पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले अज्ञात के विरुद्ध लालगंज पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी हैं।
       गवाह कल्पनाथ चौधरी ने लालगंज थाने पर तहरीर देकर बताया कि संत कुटीर आश्रम मूड़घाट के स्वामी दयानंद के विरुद्ध 2017 में कोतवाली थाने में दो साध्वीयों ने दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कराया  था। जिसमें सेल्हारा गांव की कुसुम उर्फ चरन बाई और कल्पनाथ चौधरी गवाह हैं। शनिवार सुबह आश्रम के मुख्य गेट पर  बाबा के खिलाफ गवाही देने वालो के परिवार को जान से मारने की धमकी लिखा पत्र गेट पर चश्पा था। जिससे गांव में दहशत फैल गया था। चौकी इंचार्ज कुदरहा सुदीप यादव पीड़ित परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
      थानाध्यक्ष लालगंज जीतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *