कुदरहा, बस्ती27 जनवरी विकास क्षेत्र बहादुरपुर के बेईली गांव में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर आयोजित कार्यक्रम के दौरन ग्राम प्रधान शेर मोहम्मद नें हैंडबाल खिलाड़ी गोपाल वर्मा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और उपहार भेंट करते हुए सम्मानित किया।
आपको बता दें विकास क्षेत्र बहादुरपुर के बेईली गांव निवासी हैंडबाल खिलाड़ी गोपाल वर्मा राजस्थान में आयोजित 5 दिवसीय हैंडबाल चैंपियनशिप में वर्ष 2022 में जूनियर अंडर 19 स्कूल नेशनल गेम में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त करने में कामयाब हुए।
इस दौरान हैंडबॉल खिलाड़ी गोपाल वर्मा ने अपने गांव में मिले सम्मान को लेकर खुशी जाहिर करते हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। कहा कि उनका सपना है की वो हैंडबॉल में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आए।
ग्राम प्रधान शेर मोहम्मद नें खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेईली गांव में एक किसान परिवार में जन्मे हैंडबाल खिलाडी गोपाल वर्मा ने समूचे देश में बेईली गांव का नाम रोशन किया है। हम सभी ग्रामवासियों के लिए यह गौरव की बात है।
इस दौरान बड़ी कौशलेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।