बस्ती 27 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने ब्लाक रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण करते हुये कहा कि अमर शहीदों के त्याग, बलिदान से देश स्वतंत्र हुआ और 1950 में हमें लिखित संविधान प्राप्त हुआ। गणतंत्र निरन्तर विकसित हो यह हम सबका सामूहिक दायित्व होना चाहिये। जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने के निर्णय का स्वागत करते हुये अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी भारत रत्न दिया जाना चाहिये। रालोद लम्बे समय से यह मांग कर रहा है।
इस अवसर पर ओम प्रकाश चौधरी, रामजी चौधरी, सियाराम वर्मा, इन्द्र बहादुर यादव, विवेक श्रीवास्तव, लल्लन चौधरी, अनुपमा गुप्ता, प्रदीप चौधरी, दूधनाथ पटेल, के साथ ही रालोद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post Views: 162