संविधान का पालन करने से ही देश का उत्थान सम्भव है -ओम प्रकाश आर्य

स्वामी दयानन्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती के बच्चों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकालकर लोगों को देश के संविधान निर्माताओं की याद दिलाया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत कविता भाषण आज प्रस्तुत करते हुए अमर शहीदों को भी याद किया। पुरस्कार में बच्चों को पुस्तकें देते हुए ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने कहा कि देश के संविधान का पालन करने से ही देश का उत्थान सम्भव है। हमारे संविधान ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिए हैं, स्त्री-पुरुष में किसी तरह का भेद नहीं किया। यही कारण है कि आजादी से पहले जहां महिलाओं की स्थिति बहुत दयनीय थी, वहीं आज वे सबल, सशक्त, आत्मनिर्भर हैं और भारतीय गणतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन आदित्यनारायण गिरी ने किया। प्रधानाध्यापक गरुण ध्वज पाण्डेय ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नितेश कुमार, दिनेश कुमार, अरविंद श्रीवास्तव, अंशिका पांडे, अनीशा मिश्रा, कुमकुम, साक्षी, श्रेया, प्रियंका, शिवांगी, अनूप कुमार त्रिपाठी आदि शिक्षकों ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *