काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच 103 वीं गोष्ठी मनाया गया

———————————————-

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी की 103 वीं गोष्ठी श्रीवास्तव म्युचुअल फंड कार्यालय, यादव कटरा सनबीम लहरतारा रोड, चन्दुआ छित्तुपुरा वाराणसी में रविवार को मनाया गया ।

 

इस गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि परमहंस तिवारी ने किया, मुख्य अतिथि शैलेंद्र अमबष्ट संचालन संस्था के महासचिव गजलकार गोपाल केशरी ने किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने सभी उपस्थित कवियों व शायरों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया, तदोपरांत सरस्वती बंदना आदरणीय मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

उपस्थित कवियों और शायरों मे हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी ,श्री शैलेंद्र कुमार अमबष्ट, गोपाल केशरी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, डा. विनोद स्वामी, विमल बिहारी, टोपी बनारसी, डा, छोटे लाल मनमीत, परमहंस तिवारी,सिद्धनाथ शर्मा, गिरीश पाण्डेय, फुर्तीला बनारसी, राज बनारसी, दिव्यासू पाण्डेय, सनी बहोल, टीकाराम आचार्य, जयशंकर सिंह,दीपक दबंग, व किशन यादव इत्यादि रहे।

 

आज के कार्यक्रम में आदरणीय परमहंस तिवारी परम का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।

 

संस्था के संरक्षक शैलेंद्र अमबष्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया, और अल्पाहार के बाद गोष्ठी स्थगित किया गया।

 

भुलक्कड़ बनारसी अध्यक्ष,

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच, वाराणसी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *