25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा

बस्ती, 21 जनवरी 2024 सू0वि0, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा परंतु इस दिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सभी कार्यालय, शिक्षण संस्थाओं एवं विभागों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ कार्यक्रम का आयोजन 24 जनवरी को किया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अन्द्रा वामसी ने दी है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों एवं कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि 24 जनवरी को 11.00 बजे कार्यालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाना सुनिश्चित करें तथा इसका फोटोग्राफ ग्रुप में उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *