स्कॉर्पियो से कुचकर  मां बेटे की मौत

जौनपुर  (आरएनएस)। जनपद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर बाजार में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मां बेटे को कुचल दिया परिणाम स्वरूप   दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि जौनपुर शाहगंज रोड पर जपटापुर बाजार में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने 50 वर्षीय चंदा देवी व उसका 12 वर्षीय पुत्र अमित निवासी जपटापुर सड़क पार कर रहे थे कि तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दोनों को कुचल दिया और फरार हो गया।  जिसकी वजह से मां बेटे की मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और पुलिस स्कॉर्पियो की तलाश कर रही है।
फोटो 03जेएनपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *