आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम राम प्रभु करेगे अपने निज स्थान में प्रवेश- श्री धराचार्य जी महाराज

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय/अनुराग लक्ष्य संवाददाता
अयोध्या 21 जनवरी  प्रभु श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा के पावन महोत्सव में प्रसिद्ध पीठ श्री अशर्फी भवन में विविध अनुष्ठान संचालित है। आज प्रातः काल अशर्फी भवन के आराध्य भगवान श्री लक्ष्मी नारायण प्रभु का दिव्य श्रृंगार पूज्य महाराज श्री के द्वारा किया गया । अष्टोत्तर से तुलसी अर्चन भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई। पूज्य महाराज श्री ने भगवान का मंगला शासन करते हुए कहा हम सभी राम भक्त बड़े ही भाग्यशाली हैं 500 वर्षों कि हमारी तपस्या पूर्ण होने में केवल एक रात्रि शेष है । हम सभी के आराध्या मर्यादा पुरुषोत्तम राम प्रभु अपने निज मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं । ऐसा लग रहा है जैसे हम कलयुग में नहीं त्रेता में बैठे हैं अयोध्या को भव्य दिव्य सजा दिया गया है । जिस प्रकार प्रभु 14 वर्ष के वनवास विताकर श्री अवध में आए थे तो अयोध्या को सजाया गया। ठीक उसी प्रकार इस समय अयोध्या का वातावरण है । श्री ने सभी भक्तों को संदेश दिया कि जो भक्त श्री अवध धाम में नहीं पहुंच पाए हैं । वह अपने घर पर ही घी के दीप जलाकर सुंदरकांड श्री रामायण जी एवं स्तोत्र का पाठ करें। और प्रभु के दिव्य प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को दूरदर्शन के माध्यम से दर्शन प्राप्तकरे। दीपोत्सव मनाए प्रतिष्ठा के उपलक्ष में 13 जनवरी से ही अशर्फी भवन पीठ में प्रातः काल से रात्रि पर्यंत समस्त राम भक्तों को दिव्य भंडारे का प्रसाद वितरित किया जा रहा है । अनंत श्री विभूषित जगतगुरु स्वामी श्री श्री धराचार्य जी महाराज अपने कर कमल से श्री राम प्राण प्रतिष्ठा में पधारे हुए सभी राम भक्तों को प्रसादी वितरित कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *